आलू मटर की टिक्की (Aloo matar ki tikki recipe in hindi)

Achala Vaish @cook_9779193
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को गर्म करके उससे छिल कर मसल लीजिये इसमें बारीक़ कटी लहसुन, मिर्ची,धनिया की पत्ती, अरारोट पाउडर और नमक मिलाइये कर इससे किनारे रख दीजिये.
- 2
अब कढाई में 1 चम्मच तेल गरम कीजिये और इसमें मटर को हल्दी, हरी मिर्ची,हरा लहसुन और नमक डाल कर धीमी आंच पर ढक कर पकाइये.
- 3
जब मटर अच्छी तरह पक जाये तो इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.
- 4
अब मटर को अच्छी तरह मसल लीजिये और इसमें बारीक़ कटी धनिया की पत्ती मिला लीजिये.
- 5
हाथ में थोड़ा तेल लगा कर तैयार किये हुए आलू के छोटे बॉल्स बनाइये इसमें बीच में थोड़ा गहरा कीजिये और इसमें मटर को डाल कर अच्छी तरह बंद कर दीजिये.
- 6
कढाई में तेल गरम कीजिये और तैयार किये हुए टिक्की को इसमें दोनों तरफ सुनहरा होने तक फ्राई कीजिये. और गरमा गरम आलू मटर टिक्की का स्वाद लीजिये.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6536556



कमैंट्स