खोये की खीर (Khoye ki kheer recipe in hindi)

खोये की खीर (Khoye ki kheer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल के दानो को धो कर पानी निकाल कर 20 मिनिट के लिए रख दीजिये.
- 2
अब चावल के दानो को ग्राइंडर में डाल कर बस इतना ग्राइंड करें की चावल के दाने टूट जाये.
- 3
दूध को तेज आंच पर रखिये और एक उबाल आने के बाद इसमें चावल को डाल दीजिये चावल को डालते वक़्त इसे कलछी से चलाते रहिये जिससे ये निचे बैठे नहीं.
- 4
अब फ्लेम को धीमा कर दीजिये और इससे अच्छी तरह पकाइये जब तक दूध और चावल अच्छे से मिल न जाये.
- 5
अब इसमें चीनी डाल दीजिये और अच्छे से मिलाइये.
- 6
इसके बाद कढाई को गैस स्टोव पर रखिये और गरम कीजिये इसमें खोये को डालिये और मेल्ट होने तक पकाइये ध्यान रहे खोये को सिर्फ मेल्ट करना है ताकि इसमें गाठें नहीं रहे.
- 7
अब खोये को खीर में मिला लीजिये और अच्छी तरह चलाते हुए पका लीजिये.
- 8
अब फ्लेम को बंद कर दीजिये. अब कढाई में देशी घी गरम कीजिये और जब ये अच्छे से गरम हो जाये तो इसमें इलाइची पाउडर डालिये और इससे खीर में तड़का लगा दीजिये.
- 9
अब ड्राई फ्रूट्स को बारीक़ काट लीजिये और खीर की सजावट कर लीजिये.
- 10
खोया खीर तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स