बेसन की सब्जी (Besan ki sabji recipe in hindi)

कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन को एक कटोरा में लेंगे और उसका बेटर बनाएंगे इसमें हम थोड़ा थोड़ा करके पानी डालेंगे जिससे इसमें गांठे नहीं रह जाये. इसमें हम हल्दी पाउडर, हरी कटी हुयी मिर्ची, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल देंगे.
- 2
अब हम एक कढाई में थोड़ा तेल गरम करेंगे और इसमें हम बेसन का तैयार किया हुवा घोल डाल देंगे और इसे पकाएंगे.
- 3
जब बेसन पक जाये तो एक थाली को तेल से ग्रीस करेंगे और इसमें बेसन को बराबर से डाल देंगे और इससे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे.
- 4
जब बेसन सेट हो जाये तो चाकू से इसे बर्फी की तरह काट लेंगे.
- 5
अब कढाई में तेल गरम करेंगे और बेसन की तैयार की हुयी टुकड़ो को इसमें फ्राई करेंगे. अब हम इससे साइड में रख लेंगे.
- 6
कढाई में तेल गरम करेंगे और इसमें प्याज़ को काट कर सुनहरा होने तक फ्राई करेंगे
- 7
इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अदरक लहसुन पेस्ट और नमक डाल कर भूनेंगे इसमें टमाटर डालेंगे और अच्छी तरह भूनेंगे जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.
- 8
अब हम इसमें पानी डालेंगे और इसके ग्रेवी बताएंगे इसमें तैयार किये हुए बेसन के टुकड़ों को डालेंगे और पका लेंगे.
- 9
सब्ज़ी तैयार हो जाने पर इससे धनिये की पत्ती से सजायेगे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स