कुकिंग निर्देश
- 1
पहले उबले हुए आलुओं में कटी हुई हरी मिर्च,बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया, गरम मसाला, चीनी,लहसुन और अदरक का पेस्ट नमक और आधा निम्बू निचोड़कर अच्छी तरह से मिलाएं. आलुओं को हाथ से तोड़े. हमारा आलू का मिश्रण तैयार है
- 2
अब इस मिश्रण मे से छोटी-छोटी गेंदे बना ले. एक एक करके अब समय हे बेसन का मिश्रण बनाने का इसके लिए एक बड़े कटोरे में बेसन डाले खाने का सोडा और थोड़ा नमक डालकर अच्छे से सभी सामग्री मिलाएं. सबसे पहले गाढ़ा मिश्रण बनाएं फिर पानी डालकर आवश्यकतानुसार पतला करे.
- 3
तेल को गर्म करे वड़ा को तलने के लिए. एक वड़ा को ले बेसन के मिश्रण में डालकर निकाल ले अधिक मिश्रण को वडे से निकाल दे. अब वडे को 50% तेल में पकाएं. यह इसलिए की हम इसे दुबारा तलेंगे ताकि यह ज्यादा कुरकुरे हो सेके.
- 4
दुबारा तेल गर्म करे वड़ो को तलने के लिए. इस बार वड़ो को तब तक तले जब तक यह सुनहरे रंग और बहार से कुरकुरे न हो जाएं. चरण 4. तो यह गुजराती शैली आलू वड़ा तैयार है. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स