मलाई कोफ्ता (Malai Kofta recipe in hindi)

मलाई कोफ्ता (Malai Kofta recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू और पनीर को ग्रेट कर लेंगे और उसमे मैदा और सारे सामग्री मिला कर लेंगे
- 2
अब उस मिक्सचर के मध्यम बॉल्स बना लेंगे और उन बॉल्स में बारीक़ कटी ड्राई फ्रूट्स फील कर देंगे. अब मैदे में हलके से डस्ट कर लेंगे जिससे कोफ्ता टूटे नहीं. अब एक वॉक या कढाई में तेल डालेंगे और इन बॉल्स को मध्यम आंच में सुन हरा होने तक फ्राई करेंगे.
- 3
अब एक वॉक या कढाई में तेल डालेंगे और उसमे प्याज़ लहसुन अदरक टमाटर को अच्छी तरह से सोते कर लेंगे.
- 4
जब ये सारे अच्छे से फ्राई हो जाये तब इसमें सारे मसाले मिला देंगे.
- 5
अब उन मसालों को अच्छी तरह से फ्राई कर लेंगे और गैस बंद कर देंगे. जब मिक्सचर थोड़ा ठंडा हो जाये तो उसे अच्छे से ग्राइंड कर के स्मूथ पेस्ट बना लेंगे.
- 6
अब वॉक या कढाई में बटर डालेंगे और ये सारा स्मूथ पेस्ट उसमे डाल देंगे और फिर से एक बार हल्का सा फ्राई करेंगे और उसमे काजू और बादाम का पेस्ट डाल के अच्छे से फ्राई कर लेंगे.
- 7
जब सब अच्छे से फ्राई हो जाये तो उसमे पानी डालेंगे इतना की जितना आपको ग्रेवी रखनी है और पानी में उबाल आते ही उसमे कोफ्ता बॉल्स डाल देंगे.
- 8
जब ग्रेवी थोड़ी थिक हो जाये तो उसमे ताज़ा क्रीम या मलाई डाल देंगे. फिर उसमे कसूरी मेथी मिला कर देंगे. अब एक सर्विस कटोरा में मलाई कोफ्ता परोसेगे और धनिया पत्ती से सजायेंगे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स