मटर चाट (Matar Chat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को फुल नाईट भिगो के रखो.
- 2
अगले दिन उसको अच्छी तरह धो के कुकर में डाल के अपने हिसाब से पानी नमक हल्दी डाल के 2 सीटी लगा ले.
- 3
फिर कढाई में तेल गरम होने दे उसमे तेज पत्ते डाले फिर प्याज़ को फ्राई करे जब तक ब्राउन न हो जाये. फिर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के भुने.
- 4
फिर ऐड लाल मिर्च पाउडर जीरा पाउडर धनिया पाउडर और थोडा सा पानी डाल के अच्छे से मिला करे. फिर उसमे उबाले किये हुए मटर को डाल के 2 मिनिट उबाले आने के बाद गैस बंद कर दे. अब इससे चाट बनाये
- 5
एक प्लेट में वो तेयार की हुई मटर के छोले डाले. उसके ऊपर पतली और लम्बी कटी हुयी प्याज़ चुकंदर खीरा ऐड करे.
- 6
फिर ऐड नमकीन फिर ऊपर से चाट मसाला और भुना हुआ जीर और लाल मिर्च पाउडर और हल्का सा काला नमक डाले फिर दही और टमाटर सॉस डाले
- 7
हो गए तेयार गरमा गरम मटर चाट. मैंने इसमें बूंदी भी डाला ह जो राइते के लिए यूज़ करते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स