दाल बादाम हलवा (Daal Badaam Halwa recipe in hindi)

Rajeshwari Mathur @cook_8799366
दाल बादाम हलवा (Daal Badaam Halwa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग की दाल को 2 घंटा भिगो कर मिक्सी में पीस लें. नॉन-स्टिक पैन में 1 कप घी धीमी आंच पर गरम करें.
- 2
अब उसमे पीसी हुई दाल डालें और बराबर चलाते रहे जब तक हल्का गुलाबी रंग का हो जाएं और साथ ही में मोटी पीसी हुई बादाम भी डाल लें और 5-10 मिनिट तक चलाते रहे धीमी आंच पर
- 3
अब इसमें मावा डालें और 3-5 मिनिट तक धीमें आंच पर सेंके; अब इसमें कलर मिक्स किया हुआ दूध डालें और शक़्कर भी डालें इसे गाढ़ा(थिक) होने तक चलाते रहे.
- 4
जब ये गाड़ा होने लगे तब इसमें पीसी हुई इलाइची मिक्स करें और 1/2कप बचा हुआ घी मिक्स करें. और बन कर तैयार है आपके लिए दाल बादाम हलवा.
- 5
इसे अपने पसंद से काजू बादाम से गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6538097



कमैंट्स