बादाम-पिस्ता कलाकंद (Badaam-Pista Kalakand recipe in hindi)

हाय फ्रेंड्स संडे स्पेशल बादाम-पिस्ता कलाकंद
#Bandhan
बादाम-पिस्ता कलाकंद (Badaam-Pista Kalakand recipe in hindi)
हाय फ्रेंड्स संडे स्पेशल बादाम-पिस्ता कलाकंद
#Bandhan
कुकिंग निर्देश
- 1
1 किलोग्राम दूध को पतीले में गरम करें और उबाल आने पर गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें; अब इसमें नीम्बो का रस मिक्स करते हुए डालें.
- 2
इस तरह दूध फट जायेगा अब इस फटे हुए दूध को मलमल के कपडे से छान लें और थोड़ा ऊपर से पानी डालें जिससे नीम्बू का खटास न रहे और अच्छे से दबा कर सारा पानी निकाल लें और एक तरफ रख लें.
- 3
1 किलोग्राम दूध को पैन में गाढ़ा (थिक) होने तक उबाल लें (दूध 1/4थ होने तक उबालें)
- 4
अब इस गाढ़े दूध में पनीर को मसल कर (बारीक कर के) मिक्स करें और पीसी हुई इलाइची मिलाएं और थोड़ा उबलने दें.
- 5
अब इसमें पिसे हुए बादाम और पिस्ता मिक्स करें और थोड़ा बादाम-पिस्ता गार्निशिंग के लिए बचा लें.
- 6
इसे तब तक चलाते रहें जबतक ये जमने की स्तिथि में आ जाय और अब इसमें शक़्कर मिलाएं और इसे गाढ़ा होने तक चलाते रहे.
- 7
अब इसे प्लेट में घी लगा कर जमा लें; ऊपर से बादाम पिस्ता से गार्निश करें और ठंडा होने पर मन चाहे अकार में कट कर लें.
- 8
लीजिये आपका मनपसंद बादाम-पिस्ता कलाकंद बनकर तैयार है. इसे जरूर बनाइये खाइये और खिलाएं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स