कुकिंग निर्देश
- 1
गैस चालू कर के कढ़ाई को गरम करिये
- 2
फिर उसमे आयल डाल कर गरम करेंगे
- 3
अब गरम आयल में बारीक़ कटी हुई प्याज और लहसुन डालेंगे
- 4
फिर उसमे हल्दी पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डाल कर नमक भी डाल देंगे
- 5
अब उसे कलछी से चला कर ढक देंगे
- 6
हम उसे तब तक भूनेंगे जब तक के प्याज और लहसुन अच्छी तरह गल न जाये
- 7
अब हम कलछी की सहायता से गले हुए प्याज और लहसुन का पेस्ट बना लेंगे
- 8
अब हम उस पेस्ट में गरम मसाला पाउडर और बारीक़ कटा हुआ टमाटर और मटर डाल कर धीमी आंच पर भूनेंगे
- 9
हमे मसाला तब तक भुनाना है जब तक के मसाला तेल न छोड़ दे
- 10
अब हम उसमे कटे हुए पनीर डालेंगे और १ कप पानी डाल कर चला कर कढ़ाई को ढक देंगे और २/३ मिनट पकाकर गैस बंद कर देंगे
- 11
फिर उसे हरा धनिया से गार्निश कर देंगे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6538997



कमैंट्स