लहसुन पनीर (Garlic paneer recipe in hindi)

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को स्क्वायर शेप्स में काट ले और एक पैन में तेल गरम करे और पनीर को उसमे हल्का फ्राई कर के निकाल ले
- 2
अब मिक्सी ग्राइंडर में लहसन(लहसुन) सुखी मिर्च(तीखा अनुसार) और विनेगर डाल के उसका पेस्ट बना ले और ध्यान रहे उस पेस्ट को तैयार करते वक़्त पानी बिलकुल ना डाले
- 3
अब एक पैन में तेल गरम करे और तेल गरम होते ही उसमे बारीक कटा हुआ प्याज डाले और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भुने
- 4
जब प्याज अच्छे से भून जाय तो उसमे वो पेस्ट जिसको हमने ग्राइंड किआ था उसे डाले और अच्छे से उसे मिक्स करे और धीमी आंच पर पकने दे
- 5
जब मसाला आयल छोड़ने लगे तो उसमे लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर नमक गरम मसाला और एक चुटकी चीनी डाल के उसे अच्छे से मिक्स करे और लौ फ्लेम पर 30सेक से 1 मिनिट के लिए उसे ढक दे
- 6
अब एक दूसरे पैन में पानी ले ग्रेवी के लिए और उसे थोड़ा गरम कर ले. पानी आप ठंडा भी डाल सकते ह पर गरम पानी डालने से सब्जी का टेस्ट और बढ़ जाता है
- 7
पानी हमने ज्यादा नहीं डालना ककी लहसुन पनीर मसालेदार होनी चाइये ना ज्यादा सुखी ना ज्यादा ग्रेवी अब आप अपने अंदाज़ से ही उसमे पानी डाले और पनीर भी डाल दें
- 8
ग्रेवी को गाढ़ा होने तक ढक के मध्यम फ्लेम पर 1 मिनिटतक पकाये और फिर गैस ऑफ कर दे
- 9
ठंडा होने पर आप लहसुन पनीर को फ्राइड राइस या फिर चौमीन के साथ सर्व करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स