गाजर का हलवा (Gajar Ka Halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में २ लीटर दूध एक उबाल आने तक उबाले।
- 2
गाजर को लकड़ी निकाल कर कद्दूकस कर ले।
- 3
उबले दूध में कसी गाजर डाले, गाजर को दूध में चलाते हुए दूध रिड्यूस होने पकने दे।
- 4
करीब ४० से ४५ मिनट तक पकने पर सारा दूध रिड्यूस हो जाएगा, इसी समय गाजर में बादाम और पिस्ता की कतरन डाल कर मिलाए।
- 5
जब गाजर का दूध सूख जाए तो एक चम्मच घी डाल कर ५ मिनट तक भूने।
- 6
इसी स्टेज पर गाजर में ४०० ग्राम चीनी डाले और चीनी मेल्ट होने तक लगातार चलाते रहे।
- 7
गाजर का हलवा थोड़ा जूसी रहने पर गैस बंद कर दे और इलायची के दाने डाल कर मिक्स करे।
- 8
हमारा गाजर का हलवा खाने के लिए तैयार है। इसे बादाम और पिस्ता की कतरन से सजा कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6754586




कमैंट्स