बेसन की बर्फी (Besan ki barfi recipe in Hindi)

कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में ५०० ग्राम मोटा बेसन ले, बेसन में मोयन का घी डाल कर मिक्स करे। गर्म पानी से बेसन का डॉ तैयार करे और मुठिया की शेप दे।
- 2
गैस पर एक कढ़ाई में घी गर्म करे, घी गर्म होने पर बेसन की मुठिया डाल कर मंदी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे। फ्राई होने पर एक प्लेट में ठंडी होने के लिए रखे।
- 3
मुठिया ठंडी होने पर हाथो से फोड़ ले और मिक्सर ग्राइंडर में फाइन पीस कर छलनी से छान कर चूरमा तैयार करे।
- 4
इसी कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करे और बेसन का चूरमा डाल कर तब तक भूने जब तक चूरमा घी ना छोड़ दे। इसी स्टेज पर चूरमा में भूना हुआ खोया मिक्स करे और मंदी आंच पर थोड़ी देर सेक कर एक परात में निकाल ले।
- 5
इसी कढ़ाई में ४५० ग्राम चीनी डाले और २०० मि. ली. पानी डाल कर डेढ़ तार की चाशनी तैयार करे। इस चाशनी में थोड़ा सा इलायची पाउडर और एक पिंच पीला रंग मिक्स करे और ५ मिनट तक ठंडी होने दे।
- 6
चाशनी ठंडी होने पर बेसन और खोया का मिक्सर अच्छे से मिलाए और एक ग्रीस की हुई थाली में जमने के लिए फैला दे।
- 7
इस बेसन चीनी के मिक्सर पर थोड़ा इलायची पाउडर, बादाम की कतरन और पिस्ता की कतरन लगाए और चम्मच की सहायता से दबा दे।
- 8
दो तीन घंटे जमने पर चाकू की सहायता से बर्फी की शेप में काट ले, बेसन की बर्फी तैयार है इसे किसी भी ओकेजन पर सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स