कुकिंग निर्देश
- 1
मूँग दाल को अछी तरह धो कर 1 घन्टे के लिये पानी मे भिगो दें।
- 2
1 घन्टे बाद दाल को दुसरे बर्तन में डालें।1 बड़ा गिलास पानी डालें।1/4 नमक और हल्दी डाल कर उबालने के लिये गैस पर रख दिजीये।जब उबाल आ जए तब गैस कम कर के 6-7 मिनट तक उबल्ने दिजीये।डाल ज्यादा नरम नही होनी चाहिये।
- 3
डाल छान कर एक प्लेट मे 5 मिनट के लिये थन्दा होने के लिये रख दिजीये।
- 4
अब एक पेन मे 1 छोटी चम्मच तेल गरम कीजिये और जीरा डालिए।जब जीरा भुन जए तब नमक,लाल मिर्च,गरम मसाला और आमचूर डालिए।10 सैकेण्ड कम गैस पर भुने।अब इसमे दाल डालिए और अछे से मिक्स कीजिये।5 मिनट तक कम गैस पर भुने।दाल मे बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिये।
- 5
एक प्लेट मे निकाल कर ठनडा कीजिये।
- 6
अब एक बाउल में अनार के दाने,चुकंदर,हरी मिर्च और हरा धनिया डालिए।अखरोट और चिल्गोज़े भी डालिए और मिक्स कीजिये।
- 7
अब इसमें दाल मिक्स कीजिये और नीम्बू का रस डालिए।सर्विंग बाउल में निकालिए और पापड़ से गार्निश कीजिये।हैल्दी मूँग दाल चाट तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स