कुकिंग निर्देश
- 1
चुकंदर को छीलकर कस ले, फिर इसमें नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 2
आलू को छीलकर कस ले।
- 3
अब इसमें चुकंदर निचोड़ कर मिला लें।
- 4
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर और 1 बड़ा चम्मच कार्नफ्लोर मिला लें।
- 5
अब इस मिश्रण से छोटे - छोटे पेड़े बना ले।
- 6
बाकी बचे कार्नफ्लोर मे नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर पानी की सहायता से गाढ़ा घोल बना ले।
- 7
अब प्रत्येक कबाब को इस घोल में भिगोयें।
- 8
फिर ब्रेड के चूरे मे लपेटे।
- 9
गरम तेल में मध्यम आंच पर कुरकुरे होने तक कबाब को तले।
- 10
गरमागरम कबाब को चटनी या सॉस के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/7524865




कमैंट्स