मसाला आलू ढाबा स्टाइल (Masala Aloo Dhaba Style recipe in Hindi)

Ritu Lakhotia @cook_13347074
मसाला आलू ढाबा स्टाइल (Masala Aloo Dhaba Style recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गैस पर गर्म होने के लिए कढ़ाई रखे, एक बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल डाल कर गर्म करे। गर्म तेल में तेज़ पत्ता, सुखी लाल मिर्च, जीरा और राई का तड़का लगाए।
- 2
जीरा तड़कने पर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छे से फ्राई करे, इसी स्टेज प्याज़ डाल कर गुलाबी होने तक फ्राई करे।
- 3
प्याज़ फ्राई होने पर गर्म मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से फ्राई करे
- 4
मसाला अच्छे से फ्राई हो जाए तो टमाटर की प्युरी डाले और २ मिनट तक पकाए, इसी स्टेज पर मलाई डाले और चलाते हुए मिक्स करे।
- 5
अब इस मसाले में उबले आलू डाले और अच्छे से मिला ले, अब थोड़ा पानी डाल कर ५ मिनट तक और एक उबाल आने तक मंदी आंच पर पकाए।
- 6
हमारी ढाबा स्टाइल मसाला आलू की सब्जी बन कर तैयार है। आप इसे एक चम्मच घी डाल कर पराठा, रोटी या नान के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/7929387



कमैंट्स