लौंग लतिका (Laung Latika recipe in hindi)

#मास्टरशेफ
हिंदू त्यौहार के लिए बंगाली मिठाई
लौंग लतिका (Laung Latika recipe in hindi)
#मास्टरशेफ
हिंदू त्यौहार के लिए बंगाली मिठाई
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौंग लतिका के लिए चाशनी तैयार करे, एक कढ़ाई में ५०० ग्राम चीनी में एक कप पानी डाल कर गैस चालू करे। चाशनी में उबाल आने पर एक पिंच केसर पत्ती मिलाए, जब चाशनी पकने लगे तब १/२ चम्मच इलायची पाउडर मिक्स करे। एक तार की चाशनी बनने पर गैस बंद करे।
- 2
एक बाउल में २ कप मैदा में एक पिंच नमक, एक पिंच केसरिया रंग और २ चम्मच घी का मोयन डाल कर सॉफ्ट आटा लगाए। आटा को १५ मिनट का रेस्ट दे।
- 3
लौंग लतिका की फिलिंग के लिए एक बाउल में २५० ग्राम मावा, १/४ चम्मच इलायची पाउडर,२ चम्मच चीनी,१ चम्मच बादाम कतरन और १ चम्मच पिस्ता कतरन डाल कर अच्छे से मिला ले। इस फिलिंग के छोटे छोटे पेड़े बना ले।
- 4
मैदा का आटा भी १५ मिनट का रेस्ट ले चुका है, उसके छोटे पेड़े बना कर पूरी के आकार में बेल ले।
- 5
एक पूरी में एक मिक्सचर का पेड़ा रख कर फोटो में दिखाए अनुसार लौंग लतिका का आकार दे और हर एक लतिका पर एक लौंग लगा दे।
- 6
गैस पर एक कढ़ाई में घी गर्म करे और सारी लौंग लतिका मंदी आंच पर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर ले। इन्हे १५ मिनट तक ठंडी होने दे।
- 7
हमने जो चाशनी बनाई थी उसमे सारी लौंग लतिका डाल कर अच्छे से मिलाए और चाशनी में सरोबार होने दे।
- 8
लौंग लतिका तैयार है, आप इसे किसी भी त्यौहार पर बना कर अपने मेहमानो का स्वागत कर सकते है। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स