भरवां करेले (Bharwan karele recipe in hindi)

कुकिंग निर्देश
- 1
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये.. छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
- 2
करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से बीज और गूदा प्लेट में निकाल लें.
- 3
अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ दीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालिये. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनिये, इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनिये. यह भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.
- 4
एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरिये. सारे करेलों में मसाला भर लीजिये. कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढककर 6 -7 मिनिट तक मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और अब दुबारा ढक दीजिये,
- 5
5- 6 मिनिट तक करेले पकाइये करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं. करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये. भरवां करेले तैयार हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स