तोरई का भर्ता (Torai ka bharta recipe in Hindi)

Poonam Singh @cook_8925211
तोरई का भर्ता (Torai ka bharta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तोरई को छील कर दो भाग चीर ले और कुकर में 1/2 कप पानी डाल कर 3-4 सीटी लगा कर उबाल लें फिर मैशर से मैश कर लें।
- 2
अब पैन में तेल गरम करे कटे प्याज व मिर्च डाल कर भूने अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले।
- 3
अब इसमें सभी मसाले डाले 2 मिनट भूने अब कटे टमाटर व नमक डाले और टमाटर गलने तक पका लें।
- 4
अब इसमें मैश की हुई उबली तोरई डाले और पानी सूखने तक पकाये।
- 5
अब एक पैन में घी गरम करे ऊपर देगी मिर्च डाल कर तैयार भर्ते पर डाले । भर्ते को सर्विंग डिश में डाले प्याज के लच्छे व पुदिने से सजा कर परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/8866876














कमैंट्स