होटल जैसा स्वादिष्ट बेसन ढोकला (Hotel jaisa swadisht besan dhokla recipe in hindi)
Jya Goyal @cook_15355931
होटल जैसा स्वादिष्ट बेसन ढोकला (Hotel jaisa swadisht besan dhokla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे में 1 कटोरी पानी डालें
- 2
अब इसमे नमक मिला दे, हल्दी डाल दे अब इसमें सूजी मिला दे।।
- 3
अब इसमें नींबू का रस और चीनी मिलाकर अच्छे से घोल ले और अब इसमें बेसन मिलाये।।
- 4
बेसन को अच्छे तरह घोल कर इसमे 2 चम्मच रिफाइंड डाल दे और एक साइड पर रख दे। फिर उसमें इनो डालकर अच्छी तरह मिला ले।
- 5
अब एक भिगोने में एक गिलास पानी डालकर गैस पर रख दे और उसमे एक स्टैण्ड रख दे ।। और एक छोटी थाली को ग्रीस कर ले और उसमे सारा घोल डाल दे।। और भिगोने में रखकर ढक दे।।
- 6
अब 20-25 मिनट बाद चाकू से चेक कर कर गैस बंद कर दे
- 7
अब एक पैन में रिफाइंड डालकर राई भून लें और उसमे एक कटोरी पानी और हरी मिर्चो के दो दो टुकड़े करकर अच्छे से पका लो और थोड़ी सी चीनी डाल दे।
- 8
अब ढोकले को एक थाली में निकाल ले और टुकड़े काट ले अब घोल उन पर डाल दे स्वादिष्ट स्वादिष्ट ढोकला तैयार है।।।😋😋😋
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9065667






















कमैंट्स