मीडा (Meeda recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन को पानी के छींटे देते हुए एक चलनी में हिलाएं।जिससे उसकी गोल गोल गोलियां बन जाएंगी ।इसके बाद एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें और उन गोलियों को हल्का सा भून लें।
- 2
इसके बाद प्याज टमाटर के टुकड़े करें और एक कड़ाही में 3 बड़ा चम्मच तेल गरम करें ।अब इन प्याज टमाटर को नरम होने तक पकाएं और फिर ठंडा करें।
- 3
अब इन प्याज,टमाटर को सभी सूखे मसालों के साथ भून लें।बस जीरा न डालें।
- 4
अब उसी कढ़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल लें और हींग,जीरा डालकर चटकाएं।अब इस पेस्ट को डालकर 3-4 मिनट भूनें।अब इसमें 1 कप गर्म पानी डालें।फिर बेसन की गोलियां डालकर एक उबाल आने दें।नमक स्वादानुसार डालें।मिक्स करें और गरमागरम फुल्के के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9721091




कमैंट्स