कुकिंग निर्देश
- 1
आटे और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कलौंजी प्याज बारीक कटा हुआ,धनिया हरा,अदरक,लहसुन
और तेल डालकर मिला लीजिये.पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कीजिये. मिस्सी रोटी (Missi Roti) बनाने के लिये आटा तैयार है.
- 2
तवा गरम होने के लिये गैस पर रखिये. गुथे आटे से थोड़ा सा, एक मध्यम आकार आटा निकाल कर गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे (परोथन) में लपेटिये. अब लोई को गोल बेलिये.
बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालिये और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये, दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर सीधे आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये।
- 3
मिस्सी रोटी तैयार हैं, गरम गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी, दही, चटनी और अचार के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- अंडा रहित चॉकलेट केक (Eggless Chocolate Cake recipe in Hindi)
- एप्पल पाई(आटे से बनी पाई क्रस्ट) (Apple Pie recipe in Hindi)
- चॉकलेट हलवा (Chocolate Halwa recipe in Hindi)
- मेथी मल्टिग्रेन ढेबरा (Methi multigrain Dhebra recipe in Hindi)
- भरवां बैंगन बिना प्याज लहसुन के (Bharva baingan bina pyaz lahsun ke recipe in Hindi)












कमैंट्स