कुकिंग निर्देश
- 1
वेज पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्ज़ियों को ले और अच्छी तरह धोकर साफ कर ले। अब एक एक कर के सभी सब्ज़ियों को चाकू की मदद से बारीक़ काट कर रख ले।
- 2
अब एक बाउल में सब्ज़िया डाले इनपर अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हरा धनिया, नमक आदि डालकर मिक्स कर ले
- 3
इसी मिश्रण में बेसन डाले और साथ ही पानी डालकर एक घोल तैयार कर ले। सारे मिश्रण को मिक्स कर ले। पकोड़े बनाने का मिश्रण तैयार है।
- 4
अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम करने के लिए रख दे। घोल को ले और थोड़ा थोड़ा हाथ में लेकर पकोड़े की तरह कढ़ाई में डाले और 4-5 पकोड़े के बार में डाल ले। कलछी की मदद से इन्हे हल्का ब्राउन होने तक तल ले।
- 5
तले हुए पकोड़े को प्लेट में नैपकीन बिछा कर निकाल ले। सारे मिश्रण के इसी तरह पकोड़े बनाकर रख ले। आपके स्वादिष्ट और लाजवाब वेज पकोड़े बनकर तैयार है। इन्हे गरम गरम सॉस या चटनी के साथ सर्वे करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- अंडा रहित चॉकलेट केक (Eggless Chocolate Cake recipe in Hindi)
- एप्पल पाई(आटे से बनी पाई क्रस्ट) (Apple Pie recipe in Hindi)
- चॉकलेट हलवा (Chocolate Halwa recipe in Hindi)
- मेथी मल्टिग्रेन ढेबरा (Methi multigrain Dhebra recipe in Hindi)
- भरवां बैंगन बिना प्याज लहसुन के (Bharva baingan bina pyaz lahsun ke recipe in Hindi)




कमैंट्स