कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा,कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को छलनी की सहायता से तीन बार छान लेंगे।
अब एक बाउल में छाछ और चीनी को घोल लेंगे।चीनी घुल जाने पर इसमे बेकिंग सोडा मिलाएंगे और अच्छी तरह मिक्स करेंगे।और 5 मिनट के लिए इसको ऐसे ही छोड़ देंगे ।अब इसमें वेनिला एसेंस मिलाएंगे। - 2
इसके बाद इस घोल में थोड़ी-थोड़ी सूखी सामग्री मिलाएंगे(मैदा,कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर)।और अच्छी तरह से फेंट लेंगे।अब तेल मिलायें और मिक्स करें
- 3
अब एक माइक्रोवेव सेफ टिन लीजिये और उसे ग्रीज़ करिये।अब केक का सारा घोल इसमे डालें और इसे 100%पावर पर 5:30 मिनट के लिए माइक्रो कुक करें।
- 4
चॉकलेट फ्रॉस्टिंग:-
एक माइक्रोवेव बाउल में डार्क चॉकलेट और क्रीम लें और उसे 1-2 मिनट के लिए माइक्रो कुक करें।अब इसमें बटर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
जब केक अच्छे से ठंडा हो जाये तो उसे किसी प्लेट या केक होल्डर पर ट्रांसफर करें।और उस पर चॉकलेट फ्रॉस्टिंग लगाएं। - 5
इसके बाद किटकैट चॉकलेट से इसकी बाउंडरी बनाएं जैसे पिक्चर में है।अब एक स्ट्रॉ लें उसे दूसरी स्ट्रॉ से कवर करें।ऐसा ही सेम दो स्ट्रॉ के साथ करें।अब इन दोनों स्ट्रॉ को केक पर लगाएं।इसके बाद एक स्ट्रॉ पर जेम्स लगाएं और दूसरी स्ट्रॉ पर लड्डू शॉट्स चॉकलेट फ्रॉस्टिंग की हेल्प से लगाएं जैसा पिक्चर में दिख रहा है।
- 6
अब एक स्ट्रॉ पर जेम्स का रेपर चिपकाएं और दूसरी स्ट्रॉ पर लड्डू शॉट्स का रेपर चॉकलेट फ्रॉस्टिंग से चिपकाएं।जैसा कि पिक्चर में दिखाई दे रहा है।अब कुछ लड्डू शॉट्स और जेम्स केक पर चिपकाएं अब आपका केक तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स