शकरकंद के गुलाब जामुन (Shakarkandi ke gulab jamun recipe in Hindi)

Neha Bhargava @cook_9855631
शकरकंद के गुलाब जामुन (Shakarkandi ke gulab jamun recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
शकरकंद को छीलें।कांटे की सहायता से अच्छे से मैश करें।खोया और मिल्क पाउडर मिलायें।आप शकरकंदी के हिसाब से मिल्क पाउडर कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- 2
इसका सॉफ्ट आटा बनाएं।और इस आटे की छोटी- छोटी लोई बनाएं।
- 3
शुगर सिरप:-चीनी और पानी को मिलाकर गैस पर एक तार की चाशनी बनाएं।इसमे केसर,इलायची पाउडर और गुलाब एसेंस डालें।आपका शुगर सिरप तैयार है।
- 4
घी को एक कड़ाही में गरम करें और तैयार लोइयों को मध्यम आंच पर तलें।अब इन्हें पहले से तैयार चाशनी में भिगो दें।
- 5
इन्हें 3-4 घंटे चाशनी में रहने दें।इसके बाद गरम या ठंडा जैसे चाहें वैसे सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9875818



कमैंट्स