भरवां तोरई (Bharva turai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तोरइयों को अच्छी तरह धो लें. अब इनके दोनों ओर से डन्ठल काट लीजिये. तोरइयों को इस तरह काट लीजिये कि वह दूसरी तरफ से जूड़ी रहें.
- 2
हींग को छोड़कर सारे मसाले एक प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. कटी हुई तोरइयों में थोड़ा थोड़ा मसाले भरते जायें. मसाला इतना भरें कि यह मसाला सारी तोरइयों में भर जाय.
- 3
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हीग और जीरा डाल दीजिये. मसाले भरी तोरइयों को तेल में लगा दें और 5 मिनिट ढक कर पकने दीजिये. ढक्कन खोलें, तोरइयों को चिमटे की सहायता से पलटें. 2 मिनिट और ढककर पकालें.
- 4
अब ढक्कन खोलकर देखें कि बीच में रखी तोरई पक गयीं हैं, यदि नहीं पकी हों तो पलट कर 1-2 मिनिट और पकालें. पकी हुई तोरई प्याले में निकाल कर रखें, और किनारे लगी हुई तोरइयों को बीच में कर दें. 1-2 मिनिट तक पलट कर पकायें और प्याले में निकाल लीजिये
- 5
भरवां तोरई तैयार है. गरमा गरम भरवां तोरई की सब्जी परांठे,और चपाती किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स