तवा पिज़्ज़ा (Tawa pizza recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को 2 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे।जब यह भीग जाय उसका पानी निकाल कर अदरख,हरी मिर्च डालकर मिक्सी में बारीक पीस लेंगे।
- 2
पालक को काटकर 2 सिटी लगाकर कुकर में उबाल लेंगे।ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर बारीक पीस लेंगे।
- 3
पिसी दाल,पिसा पालक नमक और 1 चुटकी मीठा सोडा डालकर गाढा घोल तैयार कर लेंगे।
- 4
अब चना को कड़ाही में 1 चमच्च तेल, जीरा,धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्का भून लेंगे।गैस बंद कर देंगे।ऊपर से अमचुर पाउडर मिक्स कर देंगे।इस चने को पिज़्ज़ा के ऊपर डालेंगे।
- 5
अब गैस पर तवा रखेगें।2 चमच्च घोल डालेंगे।तेल डालकर दोनो तरफ से धीमी आंच पर गुलाबी सेक लेंगे।फिर एक तरफ पिज़्ज़ा सॉस 2 चमच्च डालकर अच्छी से फैलाएंगे।
- 6
फिर इसके ऊपर कुटी मूंगफली 1/2 चमच्च फैला देंगे।प्याज और पीली,लाल,ओर हरी शिमला मिर्च कटी हुई थोड़ी डाल देंगे।भुना चना डाल देंगे।ऊपर से चीज कस कर डाल देंगे।ओर इसे 1 मिनट के लिए प्लेट से ढक देंगे ताकी चीज मेल्ट हो जाए।फिर इसे प्लेट में निकाल लेंगे।
- 7
अब इसके ऊपर पके केले की टॉपिंग कर देंगे।और ऊपर से चिली फ्लैक्स ओर ऑर्गेनो डाल देंगे।आपका तवा पिज़्ज़ा तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स