ओरिओ, बनाना चोको कुल्फी

#sizzlingqueens
#स्टाइल
ओरिओ, बनाना चोको कुल्फी ओरिओ बिस्किट, केले और चोकलेट पाउडर से बनाई है। ये नोन कुक कुल्फी है। जो खाने में स्वादिष्ट और हेलदी भी हैं । इसे मैंने अखरोट फज़ के साथ सर्व किया है।
ओरिओ, बनाना चोको कुल्फी
#sizzlingqueens
#स्टाइल
ओरिओ, बनाना चोको कुल्फी ओरिओ बिस्किट, केले और चोकलेट पाउडर से बनाई है। ये नोन कुक कुल्फी है। जो खाने में स्वादिष्ट और हेलदी भी हैं । इसे मैंने अखरोट फज़ के साथ सर्व किया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
केले के छिलके उतार कर टुकड़े काट लें। बिस्किट के छोटे टुकड़े कर लें। बिस्किट, कोको पाउडर, शक्कर को मिक्सर में दर्दरा पीस लें। मिल्क क्रीम और दूध को मिक्स कर लो।
- 2
मिक्सर में केले के टुकड़े, बिस्किट चूरा और शक्कर का पाउडर और दूध क्रीम डालकर ब्लेंड कर लें। कुल्फी मिक्स तैयार है।
- 3
कुल्फी मिक्स को कुल्फी मोल्ड में डाल कर एल्युमीनियम फोईल से कवर कर दें। और बीच में आइसक्रीम स्टिक लगा दें।
- 4
कुल्फी मोल्ड को फ्रीजर में 7-8 घंटे के लिए जमने रख दें।
- 5
वालनट (अखरोट फज़ के लिए : चोकलेट कंपाउंड के छोटे छोटे टुकड़े कर लें। माइक्रोवेव में एक या दो मिनट के लिए पिघला लें।
- 6
अब पिघली हुई चोकलेट में अखरोट डालकर मिक्स कर लें । मिक्सचर को एल्युमीनियम फोईल पर आधा इंच मोटी परत फैला दें। और फ्रीज में 15 मिनट के जमने रख दें।
- 7
अखरोट फ़ज के टुकड़े काट लें।
- 8
8 घंटे बाद कुल्फी मोल्ड से कुल्फी निकाल कर अखरोट फज़ के साथ सर्व करें। अखरोट के चूरे से गारनिश करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स