अवधी मैरिनेटेड गोभी इनसाइड गैलेट (Awadhi Marinated Gobi Inside Galette recipe in Hindi)

#CzarinasofKuchina
#फिनाले
शैफ सिद्धार्थ जी की अवधी गोभी से प्रभावित हो कर मैंने यह डिश बनाई है जिसमें अवधी गोभी की सभी सामग्री को लिया है, गोभी को मैरीनेट व ग्रिल किया और एक फ्रेंच डिश गैलेट में भरकर बेक किया है।
अवधी मैरिनेटेड गोभी इनसाइड गैलेट (Awadhi Marinated Gobi Inside Galette recipe in Hindi)
#CzarinasofKuchina
#फिनाले
शैफ सिद्धार्थ जी की अवधी गोभी से प्रभावित हो कर मैंने यह डिश बनाई है जिसमें अवधी गोभी की सभी सामग्री को लिया है, गोभी को मैरीनेट व ग्रिल किया और एक फ्रेंच डिश गैलेट में भरकर बेक किया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में मैदा, दही, फ्रेश क्रीम, काजू का पेस्ट, केवड़ा का अर्क, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, नमक आदि ले ले।
- 2
अब लहसुन, अदरक, जीरा, इलायची व लौंग को पीस लें और दही के मिश्रण में डालकर मिला लें।
- 3
अब तैयार मिश्रण में कटी व धुली हुई गोभी और प्याज को मैरिनेट करें और आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- 4
एक प्लेट में मैदा व नमक को मिला लें उसमें फ्रिज के ठंडे मक्खन के टुकड़े डालें। उनको हाथ से मिलाएं जब तक अच्छी तरह मक्खन मैदा से मिल नहीं जाता।
- 5
अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर इसे मल ले और थैली में बांधकर फ्रिज में आधे घंटे के लिए रखते हैं।
- 6
अब मैरिनेटेड सब्जियों को एक पैन में हल्का सा तेल डालकर दोनों तरफ से ग्रिल कर ले ।
- 7
गूंधी हुई मैदा को 4 भाग में काट ले, फिर लोई बनाकर उसे गोल बेल ले, उसके ऊपर बीच में तैयार बचें मेरिनेशन की एक लेयर लगा दें और ऊपर ग्रिल सब्जियां रख दें।
- 8
इसके बाहर की साइड्स को अंदर की तरफ फोल्ड कर दें और एक ब्रश की सहायता से अंडे की सफेदी को इसके किनारों पर लगा दे। प्रिहीटेड माइक्रोवेव में इसे 180° तापमान पर आधे घंटे के लिए ग्रिल कर ले। इसी तरह बाकी के 3 गैलेट और तैयार कर ले।
- 9
तैयार अवधी मैरिनेटेड गोभी इनसाइड गैलेट को मिक्स्ड हर्बस्, नमक व कटे हुए हरे धनिया से गार्निश करें और गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स