चटपटी खस्ता मठरी चाट (Chatpati Khasta Mathri chaat recipe in hindi)

चटपटी खस्ता मठरी चाट (Chatpati Khasta Mathri chaat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले खस्ता बनाने के लिए मैदे में नमक,अजवायन,2 चम्मच तेल डालकर के पानी की सहायता से टाइट आटा गूथ लें ।
10 मिनट के लिए ढककर रख दें ।
एक कटोरी में थोड़ा सा घी और मैदा मिक्स करके पतला पेस्ट तैयार करें ।
- 2
अब मैदे की एक लोई ले और एक गोल रोटी जितना बेले ।
अब उस पर घी और मैदे वाला पेस्ट चम्मच की सहायता से फैला दें ।
रोटी को फोल्ड करें और तिकोने आकार में करके बड़ी साइज का बेल ले।
कडाही में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर खस्ता को करारा होने तक तल लें ।
- 3
सभी खस्तो को ऐसे ही तैयार करके रख ले।
चाट बनाने के लिए आलू में नमक हरी मिर्च लाल मिर्च व थोड़ा सा चाट मसाला डालकर मैश कर ले ।
अब एक खस्ते को प्लेट में रखे उस पर फेटा हुआ मीठा दही डालें ।
अब उस पर आलू का मसाला डालें उसके ऊपर बारीक कटा प्याज,बारीक कटा टमाटर,चने व मुंग डालें । थोड़ा चाट मसाला लाल मिर्च और नमक छिड़क दें ।
- 4
अब फिर से दही डाले उस पर हरी चटनी डाले फिर मीठी चटनी डाले । चाट मसाला डालें।
अब बारिक सेव, हरा धनिया,अनार के दाने,चुकंदर के लच्छे से सजाकर खस्ते को तुरंत ही सर्व करें।
आप खस्तो को बनाकर 8-10 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स