आलू मेथी

आलू मेथी
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले आलू को अच्छे से धोके प्रेशर कुकर में डाल दें और एक कप पानी डाल के हाई फ्लेम में 2 सिटी आने तक पकाएं ।
- 2
कुकर ठंडा होने के बाद आलू निकल लें और छिलका उतार कर एक साइड रखदें।
- 3
मेथी की पत्ते को अच्छे से धोके पानी से निकल लें और आधी छोटी चम्मच नमक डाल के मिक्स करदें और एक साइड रख दें।
- 4
पियाज और लहशुन को बारीक काट लें । हरि मिर्च को बीच मे से चीरा लगालें या फिर बारीक काट लेंकढ़ाई गरम करें और सरसों की तेल डाल के अच्छे से गरम हो ने दें ।
- 5
तेल जब गरम हो जाये हींग ज़ीरा की तड़का लगाएं एयर 30 सेकंड धीमी आंच पे चटक ने दें ।
- 6
40 सेकंड बाद बारीक कटा हुआ पियाज लहशुन और हरी मिर्च डाल के 2 मिनट चलाते हुए पकाये।
- 7
2 मिनिट बाद उबली हुई आलू डाल दें।हलदी पाउडर और नमक ब डाल दें। फिर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके धीमी आंच पे ढक के 5 मिनट पकाये ।
- 8
नमक मिलाये हुए मेथी को अच्छे से निचोड़ लें और बारीक काट लें ।
- 9
अभी 5 मिनट बाद ढक्कन खोल केएक बार मिक्स करें फिर मेथी डाल के अच्छे से मिक्स करदें । फिर ढक के और 5 मिनट पकने दें।
- 10
बस 5 मिनट बाद ढक्कन खोलें और अच्छे से मिक्स करके सर्वे करें । आपकी स्वादिष्ट आलू मेथी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स