कमल ककड़ी नरगिसी कोफ्ता (Kamal kakdi nargisi kofta recipe in Hindi)

कमल ककड़ी नरगिसी कोफ्ता (Kamal kakdi nargisi kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कमल ककड़ी को धोकर कदुकस कर लें।अब इसको 5 मिनट के लिए ऊबाल ले ताकी ये अच्छी तरह गल जाए अब इसको अच्छी तरह निचोड कर पानी निकाल ले। अब उसमें नमक, अदरक, लाल मिर्च पावडर, बेसन,डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मिश्रण के छोटे-छोटे कोफ्ते बनाएँ।
- 2
एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें ये कोफ्ते डालकर मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलें। और बाहर निकाल ले। अब एक कड़ाई मे तेल गर्म कर ले उस मे जीरा डाल ले फ़िर उसमें पिसा हुआ प्याज़ डालकर भूनें जब तक वे हल्का सुनहरा हो जाए। अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर मिलाएँ।
- 3
फिर हल्दी पावडर, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर डालकर मिलाएँ और 1 मिनिट तक भूनें। फिर टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह भुन ले। अब 1 कप पानी डालकर ऊबाल आने दे फ़िर इसमे कोफते डाल दे और 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर होने दे फिर हरा धनिया, और कसुरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिलाए और गर्मा गर्म रोटी के साथ परोसे।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स