मसाला मशरुम मटर (Masala Mushroom Matar recipe in hindi)

Priya Vinod Dhamechani @cook_9564051
मसाला मशरुम मटर (Masala Mushroom Matar recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मशरूम के टुकड़े कर गरम पानी में 5 मिनट के लिए रखे।
- 2
मटर को भी अलग से कुछ देर गरम पानी में डालकर रखें।
- 3
एक कड़ाही में तेल गरम करें उसमें प्याज को मोटा मोटा काट कर गुलाबी होने तक पकाएं।
- 4
इसमें लहसुन, अदरक, सूखी लाल मिर्च, काजू और टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल न जाएं। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर पकाएं। गैस बंद कर दें।
- 5
इस मिश्रण को ठंडा कर मिक्सर में पीस लें।एक कड़ाही में तेल गरम करें, बड़ी इलायची और तेजपत्ता तड़काएं। मिश्रण को डालकर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण तेल ना छोड़ने लगें।
- 6
अब इसमें मशरूम और मटर डालें आवश्यकता नुसार पानी डालकर ढक कर पकाएं।
- 7
घी मसाले और दूध डालकर फिर से ढक कर पकाएं। घी जब उपर दिखने लगे तो सबरजीत तैयार है। इसे नान या तंदूरी रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11638627











कमैंट्स