होली स्पेशल आलू की कचोरी दाल की कचोरी पूरी खीर पापड़ आलू की सब्जी

होली स्पेशल आलू की कचोरी दाल की कचोरी पूरी खीर पापड़ आलू की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये (मसाला जलने न पाये). मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.
- 2
आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं). सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी बन चुकी है. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. आपकी आलू टमाटर की सब्जी तैयार है.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Divyanshi Jitendra Sharma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)