अमृतसरी स्पेशल आलू कुलचा और चने (amritsari special aloo kulcha aur chole recipe in Hindi)

#chatori ये रेसिपी बहुत खास है और बिल्कुल सही तरीका है अमृतसरी क्रिस्पी छोले कुलचे बनाने का।ये रेसिपी बहुत फैमस है और बहुत स्वादिष्ट भी।आप। इसे मेरे बताए तरीके से बनाएंगे तो आशा है आपको बहुत पसंद आएगी ।इसे बनाए और मुझे जरूर बताए आपको कैसी लगी?
अमृतसरी स्पेशल आलू कुलचा और चने (amritsari special aloo kulcha aur chole recipe in Hindi)
#chatori ये रेसिपी बहुत खास है और बिल्कुल सही तरीका है अमृतसरी क्रिस्पी छोले कुलचे बनाने का।ये रेसिपी बहुत फैमस है और बहुत स्वादिष्ट भी।आप। इसे मेरे बताए तरीके से बनाएंगे तो आशा है आपको बहुत पसंद आएगी ।इसे बनाए और मुझे जरूर बताए आपको कैसी लगी?
कुकिंग निर्देश
- 1
कुलचे बनाने की विधि
- 2
सबसे पहले एक बड़े बॉल में मैदा छान ले इसमें बेकिंग पाउडर,नमक,चीनी मिला ले अब इसमें पानी डाल कर नरम आटा गूंथ लें।अगर चिपचिपा हो तो तेल लगा कर समेट कर रख ले और गीले कपड़े से ढक दें एक घण्टे के लिए।
- 3
एक घंटे के बाद अब इसमें लेअरिंग करेंगे पहले आटे को पूरा रोटी के जैसा बड़ा बेल के हाथों से या बेलन भी सकते है। अब उसमे थोड़ा सूखा मैदा छिडके अब उसमे डालडा घी लगाएं अच्छी तरह अब उसे थोडा आधा फोल्ड कर ले।
- 4
अब फिर से घी लगाएं और सूखा मैदा छिडके अब दूसरी तरफ से फोल्ड कर लें।अब हाथों से थोड़ा फैला लें फिर से घी लगाकर सूखा मैदा छिडके और फोल्ड के ले।
- 5
अब अंतिम फोल्ड देना फिर से घी लगा कर मैदा छिडके।चाकू की मदद से पीस के कर रखें।आलू उबालकर मसाला लें उसमें नमक,अजवाइन,धनिया पाउडर,कसूरी मेथी,हरी मिर्च थोड़ा अमचूर पाउडर डालकर पेडे के हिसाब से गोले बनाए और सूखा मैदा छिडके।
- 6
अब मैदे पीस पर आलू की बॉल रख कर ऊपर की तरफ जाकर मैदे को बंद करना ।ध्यान रखें लयेरिग क्को नई खोलना पीस। कअपार वाले हिस्से पर आएलू रख कर बंद करना है जिस से घी लगी परत बाहर ना आए। इन पेड़ों पर मैदा चिड़क कर कपड़े से ढक कर थोड़ी देर आराम दें।
- 7
आप। इस तरह का कूकर भी इस्तेमाल कर सकती है।इसे पहले गरम करना है फिर इस कुलचा लगा के उल्टा रख कर माध्यम आंच सेंकना है।बीच बीच मे धयान रखना है कि कुलचा जले ना।
- 8
अब चकले पर सूखा मैदा छिड़क कर हल्का हल्का उंगलियों से ऊपर हल्का पानी और घी लगा कर फैला ले।ज्यादा पतला ना बेले।अब पर साबुत धनिया,कसूरी मेथी लगाएं।अब इसे कूकर वाले तंदूर पर हल्का पानी का हाथ लगा कर चिपका ले।जहां हाथ लगाया है। उस और से चिपकाएं।घी वाला हिस्सा ऊपर रखें।इन्हे मधम आंच पर सेकें।जब गोल्डन ब्राउन रंग आने लगे तो इसे निकाल ले। इस पर घी लगा कर सर्व करे।
- 9
कुलचे बनाने का कूकर तंदूर बड़े आराम से मार्केट में मिल जाता है जिस की कीमत 200से 250र तक होती है।आप ऐसा कूकर भी इस्तेमाल कर सकती है।इसे गरम कर के कुलचा लगाना है और उल्टा रख के माध्यम आंच पर सेंकना है।बीच बीच। मेधयान रखना है की जले ना।
- 10
चने बनानेंकी विधि
- 11
सबसे पहले चने उबालें ।पानी ज्यादा ना डाले। ग्रेवी ज्यादा पतली नहीं करनी है।अब तवे पर अमचूर पाउडर डाल कर रंग बदलने तक भूनें। इसे उबल हुए चने डाले।अब इसमें जीरा पाउडर और साबुत धनिया तवे पर सेंक कर पीस कर डाले।स्वादानुसार नमक डाले।अगर मिर्ची पसंग करते। हटो कालीमिर्च का पाउडर डालें।
- 12
इसमें उबला आलू मसाला कर। या बारीक काट कर डाले और 5 से 10मिनट उबलने दें।हमारे चने तैयार हैं।इसमें कटी प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (12)