कोकोनट स्विस रोल (Coconut swiss roll recipe in hindi)

Bindiya Bhagnani @cook_13874532
कोकोनट स्विस रोल (Coconut swiss roll recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन लें और उसमे नारियल बुरा डालकर हल्का खुशबू आने तक भून लें। बस कच्चापन निकल जाए कलर नही बदलना चाहिये ।
- 2
अब भुने हुए नारियल बुरे को एक बाउल में निकाल ले अब उसमे कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 3
अब वेनिला एसेंस मिक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- 4
अब इस मिक्सचर को 2 भागों में बांट लें। पहले भाग में लाल रंग का रंग मिलाएँ और लाल रंग का मिक्सचर बनाएँ और दूसरा भाग सफेद रंग का बना रहे।
- 5
अब एक क्लीन व्रेप या फॉयल पेपर ले उसमे सबसे पहले लाल रंग के मिक्सचर को चपाती की तरह फैलाएं।
- 6
अब लाल रंग मिक्सचर के ऊपर सफेद मिक्सचर फैलाएं अब धीरे धीरे कसकर रोल करें। और एक रोलर बना ले।
- 7
अब रोल को 2 घंटे के लिए फ्रीज़ में सेट होने के लिए रखे। 2 घंटे के बाद रोल सेट होगा। अब इसे बाहर निकालकर चाकू से गोल आकार में काट लें।
- 8
नारियल स्विस रोल तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11863614














कमैंट्स