डबल कलर मावा रोल(Double colour mawa roll recipe in Hindi)

डबल कलर मावा रोल(Double colour mawa roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले किसी भारी तले के बर्तन में घी डालेंगे अब दूध डालकर पकने रख देंगे। दूध को धीमी आंच पर ही पकाएँगे।
- 2
जब दूध की मलाई उबलकर ऊपर आ जाये तो उसे उतारकर बर्तन की साइड में लगा देंगे।
इसी तरह से धीमी धीमी आंच पर मलाई को बर्तन की साइड में लगाते रहेंगे । - 3
अब मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाते रहेंगे।
जब तक दूध गाढ़ा न हो जाये। - 4
अब चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। ओर पकने देंगे।
- 5
अब इलायची पाउडर मिला देंगे और दूध को गाढ़ा होने तक पकाएँगे।
- 6
जब दूध पककर एक चौथाई रह जाये तो किनारे लगी सारी मलाई छुड़ाकर दूध में अच्छे से मिक्स कर देंगे । सारा मिक्सचर गाढ़ा हो जाये तो इसे बन्द करके मिक्सचर ठंडा होने के लिए रख देंगे।
- 7
मिक्सचर के ठंडा होने पर इसे 2 भाग में बाट देंगे। एक भाग में हरा फ़ूड कलर डाल देंगे और दूसरे को सफेद ही रहने देंगे।।
- 8
अब सफेद मिक्सचर से 2 पतले पतले रोल बना लेंगे। इसी तरह से हरे मिक्सचर का भी मोटा रोल बनाकर फैला देंगे।
- 9
अब हरे मिक्सचर रोल पर एक सफेद रोल रखेंगे और इसके विपरीत दूसरा सफेद रोल भी हरे रोल पर चिपका देंगे।
- 10
अब रोल को एक हाथ से घुमाते हुए मोड़ेंगे। डबल कलर रोल दिखने लगेंगे। अब बीच मे काटकर सर्व करेंगे।
- 11
डबल कलर मावा रोल तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स