ब्रेड समोसे (Bread samose recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रेड के साइड्स काट लें और बीच में से तिकोने आकार में काट लें। अब इसे बेलन से बेलकर पतला कर लें।
- 2
उबले आलू को छीलकर मैश कर लें।अब गैस जलाकर कढ़ाही रखें और तेल गरम करें, इसमें हींग, राई, जीरा और क्रश किया हुआ साबुत धनिया डालें। 2 मिनट बाद प्याज, हरी मिर्च और सभी सूखे मसाले डालें और भूनें। अब इसमें उबले आलू मिलाएं, हरा धनिया डालें एवं अच्छी तरह से भूनकर स्टफिंग तैयार कर लें।
- 3
मैदा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब ब्रेड लें और एक तरफ मैदा का पेस्ट लगाएं। अब इसी ब्रेड को हाथ में लेकर समोसे का आकार दें, अब इसमें आलू की स्टफिंग रखें और मैदा का पेस्ट लगाकर बंद करें।
- 4
गैस जलाकर कढ़ाही रखें और तेल गरम करें। अब एक-एक करके सभी समोसों को मध्यम आँच पर तल लें। स्वादिष्ट ब्रेड समोसे तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12188695















कमैंट्स (8)