हनी चिली आलू (honey chilli aloo recipe in Hindi)

हनी चिली आलू (honey chilli aloo recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप प्याज़ और शिमला मिर्च को लम्बा लम्बा काट ले। फिर एक कड़ाई मे पानी ले और उसमे थोडा नमक डाल कर आलू को उबाल ले। आलू को पुरा नही उबाल ना। बस नरम हो जाए इतना ही। फिर एक घहरे बर्तन मे चावल का आटा बेकिंग पाउडर को मिला ले।
- 2
फिर उसमे पीसी हुई अधरक् लेहसुन हरी मिर्च का मिश्रण मिला ले। नमक और काली मिर्च और 1 चमच तेल मिला कर अच्छे से मिला ले। अब आलू को मिला कर सूखी परत चडा ले। अब एक और बर्तन मे मैदा चावल का आटा मिला कर घोल बना ले। और आलू पर दुबारा गीली पर्त चढा ले।
- 3
अब एक कड़ाई मे तेल को गरम कर ले और आलू को तल ले। आलू को ह्म्म्म दो बार फ्राई करेगे। पहली बार तलने के बाद ह्म्म्म उसे 10 मिनट के लिये ठंडा कर के दुबारा करारा होने तक तल लेंगे।
- 4
अब एक कड़ाई मे 2 चमच तेल गरम कर लेंगे और उसमे प्याज़ शिमला मिर्च को 2 मिनट तक तेज आंच पर पका लेंगे। फिर उसमे तीनो चटनी मिला लेंगे। और 1 मिनट तक पका लेंगे। और फिर उसमे आलू डाल कर 1 मिनट तक ही पका कर गैस बंद कर देंगे।
- 5
फिर उस पर शहद डाल कर हिला लेंगे। लीजिए आपके आलू तयार।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (7)