नायलॉन खमण ढोकला (Nylon khaman dhokla recipe in Hindi)

नायलॉन खमण ढोकला (Nylon khaman dhokla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले बेसन को छान ले. फिर 3 कप बेसन बिना दबाए हुए एक बाउल में ले.
- 2
चटनी के लिए 6 टेबल स्पून बेसन ले. इसे बाजू में रखें. अब इडली के कुकर में थोड़ा पानी डालकर इसे धीमी आंच पर उबलने के लिए रखें.
- 3
खमन बनाने के लिए तीन कप बेसन में नमक और नींबू सत डालकर अच्छे से मिक्स करें. फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसका डोसा जैसा बैटर बनाएं.
- 4
फिर 2 टीस्पून (2 साचेट)ईनो पाउडर डालें. इस पाउडर के ऊपर 6 टीस्पून पानी डालें और बैटर को अच्छे से एक तरफ से मिक्स करें.
- 5
अब कंटेनर में आधे लेवल तक बैटर डालें और इससे इडली कुकर में रखकर तेज आंच मैं लगभग 20 मिनट तक स्टीम करें. बीस मिनट के बाद एक टूथ पिक लगाकर देखें. अगर तूत पिक साफ बाहर निकल आए तो खमन पक गया है. इसे अब ठंडा होने दें.
- 6
अब इसकी वघार के लिए, एक कड़ाई में तेल गर्म करें. इसमें राय डाले और जब यह करकराएं तब इसमें कटा हरा मिर्च, कड़ी पत्ते और हींग डालें.
- 7
जब हरी मिर्च अच्छे से फ्राई हो जाए तब इसमें एक कप पानी डालें. शक्कर और नमक डालकर इसे उबालें. 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने के बाद इसे बंद करें. 5 मिनट तक इसे ठंडा होने दें.
- 8
पके खमन के पीसस करें. बनाया हुआ वघार को खमन के ऊपर डालें. 10 मिनट के बाद इसे सर्व करें. अब चटनी बनाने के लिए बाउल में 6 टेबलस्पून बेसन ले. इसमें नींबू सत और पानी डालकर इसका पतला मिक्सचर तैयार करें.
- 9
एक कढ़ाई में तेल गरम करें. इसमें राय डालें. जब रायकर कड़कड़ाए तब इसमें कटी हरी मिर्च, अखा धनिया और कड़ी पत्ता डालें.
- 10
जब ये अच्छे से फ्राई हो जाए, तब इसमें बेसन का मिक्सचर और थोड़ा हल्दी डालें. अब शक्कर और नमक डालकर इसे मिक्स करके इसे गाढ़ा होने तक पकाएं.
- 11
आपका चटनी तैयार है. इसे खमन ढोकला के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


































कमैंट्स (3)