कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को छिलकर उबाल कर पका लीजिये।
- 2
पनीर को टुकड़ों में काट लीजिये और तेल गर्म करके हल्का तलकर निकाल लीजिये और गरम पानी में 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए।
- 3
कढाई में 1/2 चम्मच घी गर्म कर लीजिये और लहसुन, प्याज, टमाटर, काजू को हल्का गलने तक पकाये।
- 4
ठंडा होने पर मिक्सर में पिसकर पेस्ट बना लीजिये।
- 5
कढाई में तेल लीजिये और उसमें जीरा, तेजपता डालकर तडकने दीजिए और उसमें पेस्ट और मसाले डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए भूनिए तेल निकलने पर मटर और पनीर डालकर धीमी आंच पर कुछ देर और पकाये।
- 6
पानी डालकर 10 मिनट पकाये और ग्रेवी जितना गाढा रखना है उतना पका लीजिये।
- 7
पनीर को टुकड़ों को कद्दूकस करके ऊपर से डाल दीजिए।
- 8
गरमागरम मटर पनीर चावल, नान के साथ सर्व करिए और खाइए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12339612


















कमैंट्स (3)