दाल और जीरा राईस

दाल और जीरा राईस
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री को बारीक़ी कांट लेंगे। दाल को धो कर भिगो देंगे।
- 2
एक कटोरी में लहसुन का पेस्ट डालकर उसमें सारे सूखे मसाले मिक्स कर देगें अब थोड़ा पानी डाल कर पेस्ट बना लेंगे।
- 3
कूकर में तेल डालकर गरम कर देगें जीरा,हरी मिर्च,साबुत लाल मिर्च, अदरक के लच्छे और प्याज़ डाल कर अच्छे से भून लेंगें।अब मसाले का पेस्ट डालकर उसे धीमे आँच पर तेल छौड़ने तक पका लेंगे। अब टमाटर डाल कर नरम होने तक पका लेंगे।
- 4
अब दाल भी डालकर मिक्स कर देगें पानी डाल कर 2 सीटी आने पर गेस धीमा कर देगें 5 मिनट ओर पकने देंगे। गेस बन्द कर देंगे। दाल तैयार हैं।
- 5
चावल को अच्छे से धो कर 30 मिनट पानी में भिगो कर रख देगें। अब एक पेन में घी डालकर जीरा डाल देंगे उसके बाद चावल डाल देंगे।
- 6
अब पानी डालकर चावलो को पका लेंगे। बहुत ही खिले खिले चावल बने हैं।
- 7
बहुत ही स्वादिष्ट दाल और जीरा राईस बने हैं गरमा गरम सर्व करेगें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (17)