गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गुलाब जामुन के लिए सबसे पहले चाशनी बनाना होता है, उसके लिए एक पतीले में चीनी और पानी गैस पर चढ़ा देना है और पानी में चीनी को घुलाना है, जब पानी में चीनी अच्छी तरीके से घुल जाए तो गैस बंद कर देना है चाशनी तैयार है, क्योंकि हमें ज्यादा गाढ़ी चाशनी नहीं बनानी है.
- 2
उसके बाद खोवा और मैदा को मिलाकर खूब अच्छी तरह से मसले, ताकि दोनों मिलकर एकदम चिकना हो जाए.
- 3
अब हम खोवा के गोले बनाएंगे और सभी गोले में इलायची दाने डाल देंगे, और अच्छी तरीके से अपने हाथों से चिकना करके सारे गोले तैयार कर लेंगे.
- 4
अब हम कढ़ाई में घी डालकर गर्म करेंगे और सभी गुलाब जामुन के गोले को दोनों तरफ से मध्यम आंच पर अच्छी तरीके से तलना है और तले हुए गुलाब जामुन चाशनी में डाल देना है ताकि गुलाब जामुन के गोले अंदर तक रस पी ले. हमारा गुलाब जामुन तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12373526





कमैंट्स (6)