वेज पिज्जा (veg pizza recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, कुकिंग सोडा,बेकिंग पाउडर तथा नमक डाल कर अच्छे से मिला लेंगे फिर दही डालकर नरम आटा गूथ लेंगे आवश्यकता अनुसार पानी लें कर सॉफ्ट आटा तैयार कर लेंगे अब दो चम्मच तेल डालकर एक बार आटे को फिर से अच्छी तरह गूथ लेंगे
- 2
गूथे हुए आटे को 15 मिनट के लिए ढक कर अलग रख देंगे
- 3
एक कड़ाही में एक कटोरी नमक डालेंगे इसमे एक स्टैंड रख देंगे कढ़ाई को गैस के ऊपर प्री हिट होने के लिए रख देंगे
- 4
अब हम गूथे हुए आटे की लोई बनाएंगे और इसे बेल कर पिज्जा का बेस तैयार करेंगे पिज्जा बेस के ऊपर सबसे पहले पिज्जा साॅस या टमाटर साॅस लगाएंगे फिर अपनी पसंद की सारी सब्जियां डालेंगे ऊपर से बहुत सारा चीज़ डाल देंगे
- 5
एक प्लेट में तेल लगा कर पिज़्ज़ा बेस उसमें रख देंगे अब इस प्लेट को हम कढ़ाई के अंदर स्टैंड के ऊपर रख देंगे और मध्य आच में 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर पकने देंगे। अब आपका पिज्जा रेडी है आप इसको कट करके सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स