ढोकला (Dhokla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन को छान कर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं।न बहुत गाढ़ा न ही बहुत पतला।ध्यान रहे बेसन में कहीं भी गुठली न हो।
- 2
बेसन में नमक,हल्दी डालकर इसे 10 मिनट के लिए रख दें। नींबू और चीनी का घोल बना लें।
- 3
अब किसी कड़ाही में स्टैंड रखकर पानी डालकर उबाल आने दें।जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसे ऑयल लगाकर ग्रीज कर लें।
- 4
अब बेसन में ईनो पाउडर डालकर चलाएं।अब बेसन को ऑयल लगे हुए बर्तन में डालें।अब पकने के लिए रख कर ढक दें।
- 5
अब 18 मिनट के बाद चाकू से चेक कर लें कि ढोकला पका है या नहीं।अब गैस से उतार कर ठंडा होने दें।
- 6
अब ढोकला को मनपसंद आकार में काट लें।दूसरी ओर तड़का के लिए पैन गरम करें।उसमें ऑयल डालें।अब राई चटकाएं।मिर्च डालें।फिर नींबू और चीनी का घोल डालकर 1 कप पानी डाल दें।
- 7
इस मिश्रण को 3 मिनट तक उबाल आने दें।अब इसे कटे हुए ढोकला पर चम्मच की सहायता से फैला दें।धीरे धीरे बेसन इस जूस को सोख लेगा।अब ढोकला रसीला और सॉफ्ट हो जाएगा।
- 8
अब इसपर नारियल बुरादा डाल दें।मिर्च से सजाकर खट्टे मीठे ढोकला का आनन्द लें।आप चाहे तो बिना जूस के भी ढोकला को हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।
- 9
मेरे पास कच्चा नारियल उपलब्ध नहीं था इसलिए मैंने सूखे नारियल का प्रयोग किया है।
- 10
अब आप ढोकला का मज़ा हरी चटनी के साथ लीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (11)