गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गुलाब जामुन बनाने की विधि-
- 2
एक बर्तन में मावा (खोया) हाथ से अच्छी तरह मैश करें. मावे में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए.
- 3
अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंदें, इसे न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नर्म. ध्यान रहे मावा-मैदा सूखा नहीं रहना चाहिए. यदि सूखा लग रहा है तो हथेलियों को पानी से गीला करके उसे फिर गूंद लें.
- 4
जब मावा-मैदा का गिश्रण अच्छी तरह गुंद कर तैयार हो जाए, तो इसको बराबर के छोटे बॉल में बांट लें!
- 5
अब गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें ब्रेड का एक टुकड़ा डालकर फ्राई कर लें. जब ब्रेड घी में ऊपर आ जाए, तो आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- 6
जब घी ठंडा होने लगे तो कड़ाही में बॉल्स डालने से पहले आंच तेज करके घी गरम करें और फिर गैस धीमी करके गुलाब जामुन सेंक लें. इन्हें सेंक कर एक प्लेट में निकाल कर रखें.
- 7
चाशनी बनाने की विधि-
- 8
चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दें और चीनी के घुलने तक इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से चलाते रहें.
- 9
जब चीनी घुल जाए, तो आंच तेज करके चाशनी को उबालें!
- 10
अब चाशनी में दूध मिलाकर, उसे तेज आंच पर ही उबलने दें.
- 11
चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. एक चम्मच में चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपका कर देखें. यदि एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें. वरना थोड़ा और पकाएं और फिर चेक करें.
- 12
इसके बाद चाशनी को एक छलनी से छान कर, फिर से गैस पर रख दें, और इसमें पिसी हुई इलायची मिलाकर एक मिनट तक और पकाएं.
- 13
गैस बंद कर दें और इस तैयार चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें. आधे घण्टे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे.
- 14
तैयार स्वादिष्ट गुलाब जामुन, कटोरियों में रख कर खाएं और खिलाएं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- अछवानी हल्दी मसाला (achwani haldi masala recipe in hindi)
- देसी स्टाइल चिकन करी (Desi style chicken curry recipe in hindi)
- इडली सांभर (idli sambar recipe in hindi)
- वाइट मटर के छोले (White Matar ke chole recipe in Hindi)
- भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी और पूरी (Bhandare wali aloo ki sabzi aur puri recipe in hindi)






कमैंट्स