पोटैटो लॉलीपॉप (Potato Lollipop recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबाल लीजिये. उसके बाद आलू का छिलका हटा कर मैश कीजिये. प्याज़ को बारीक़ काट लीजिये.
- 2
अब एक बाउल में आलू, बारीक़ कटा हुआ प्याज़, धनिया पत्ता, 1/2 कप ब्रेड क्रुम्बस, निम्बू का रस, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक लहुसन का पेस्ट, नमक डालकर अछि तरह मिला लीजिये.
- 3
अब एक बाउल में मैदा और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार कर लीजिये. अब एक प्लेट बचा हुआ ब्रेड क्रुम्बस, सौंफ डाले.
- 4
अब आलू मिश्रण से छोटे छोटे गोल बॉल्स बनाकर मैदा के घोल में डुबो कर ब्रेड क्रुम्बस में अछि तरह लपेट कर प्लेट में रख लीजिये.
- 5
अब कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. अब उसमे आलू के गोल बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. उसके बाद तला हुआ आलू बॉल्स को टूथपिक लगाकर टोमेटो सॉस के साथ खाइये. गरमा गरम आलू लॉलीपॉप तैयार.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12503434






कमैंट्स