तरबूज की टुटी फ्रूटी (Tarbooz ki tutti fruity recipe in hindi)

तरबूज की टुटी फ्रूटी (Tarbooz ki tutti fruity recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तरबूज के छिलके के हरे वाले भाग को एक छिलनी या चाकू की सहायता से छीलकर निकाल दें।
- 2
ध्यान रहे हमें टूटी फ्रूटी बनाने के लिए सिर्फ सफेद वाले हिस्से का ही इस्तेमाल करना है।
- 3
अब इसके छोटे- छोटे टकड़े कर लेंगे।
- 4
अब इन टुकड़ों को एक बर्तन में डालें और इसमें 2 से 3 गिलास पानी डालकर 6 से 7 मिनट तक तेज आंच में ढककर पका लीजिए।
- 5
5 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और टुकड़ों को एक छलनी से छान कर अलग कर लें।
- 6
अब एक पैन में एक चीनी और दो कप पानी डालकर चाशनी में उबाल आने तक पका लीजिए।
- 7
कब इसमें तरबूज के टुकड़े डाल दीजिए और ढककर चाशनी के साथ 10 मिनट तक मीडियम आंच में पका लीजिए।
- 8
अब चाशनी सहित इन टुकड़ों को तीन अलग-अलग कटोरी में निकाल लीजिए।
- 9
तीनों कटोरियो में लाल, पीला और हरा रंग मिला दीजिए। अब इन कटोरिया को ढककर 1 घंटे के लिए रख दीजिए।
- 10
1 घंटे के बाद टूटी फ्रूटी को चाशनी से निकाल कर एक छलनी में रख लीजिए।
- 11
इसे पंखे की हवा में या धूप में 2 दिन तक सूखा लीजिए। तरबूज के छिलके की टूटी फ्रूटी बनकर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (5)