मोमोज (Momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को छान कर नमक डालकर पानी से गूथ लेे । और ऊपर से २ चम्मच तेल डालकर अच्छे से गूथ कर चिकना कर के ढक कर रख दे।
- 2
अब सोया बड़ी कोगर्म पानी में डालकर सॉफ्ट कर ले। और पानी निकाल कर अच्छे से मैश कर ले।
- 3
पत्ता गोभी को धोकर कस ले।एक हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- 4
अब एक कढ़ाई में तेल डाले । उसमे हींग डालकर मैश की हुए सोया बरी और कसी पत्ता गोभी डाल दे। हरी मिर्च भी मिला दे । और खूब भून ले।
- 5
इसमें किचन किंग मसाला और सोया सॉस डाल कर और भूने । नमक मिला दे। मसाला तैयार है।
- 6
अब मैदा की लोई बना ले। और इनकी पूरी बेल कर भरावन रख दे । और प्लेट्स बनाते हुए बन्द कर लेे।
- 7
अब एक पैन में पानीगर्म करे । और एक छलनी में तेल लगाकर मोमोज को रख दे । पानी के ऊपर छलनी रख कर १० मिनट के लिए ढककर भाप लगा दे।
- 8
गरमागर्म मोमोज तैयार है सॉस या टोमाटोचटनी के साथ सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Shalini Verma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (18)