दाल पख्तूनी (दाल मखनी) (Dal pakhtooni /dal makhani recipe in Hindi)

दाल पख्तूनी (दाल मखनी) (Dal pakhtooni /dal makhani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा और और उड़द दाल को रात में भिगो दें उसमें थोड़ा नमक डाल दें ताकि उसमें अच्छे से थोड़ा नमक चला जाए
- 2
भीगे हुए राजमा और दाल को कुकर में 7 सीटी तक पकाएं अच्छे से
- 3
अब बड़े बर्तन में राजमा और दाल को अच्छे से ले हमें खुला पकाना है एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च को डालना है 100 ग्राम मक्खन को भी हमें उसी में डाल देना है 30 से 40 मिनट मध्यम आंच पर हमें दाल को ऐसे ही पकने देना है मक्खन और कश्मीरी मिर्च में
- 4
टमाटर और प्याज़ का अच्छे से मिक्सी में पेस्ट बना ले बरतन मे घी डालेंगे उसके अंदर बड़ी इलायची और दालचीनी डालकर टमाटर और प्याज़ का पेस्ट डाल देंगे हल्के से पानी सुखाने तक उसे चलायेंगे उसके बाद में थोड़ी सी लाल मिर्च और नमक डालकर मसाला तैयार करेंगे थोड़ा सा गरम मसाला भी उसी में डाल देंगे इसके बाद में जो दाल हमने पकने छोड़ी है वह इस मसाले में डाल देंगे और वापस हम उसको 20 मिनट तक और पकाना है हमें
- 5
इस दाल में हम ज्यादा मसाला नहीं डालें तो ज्यादा अच्छा है इस दाल में ज्यादा मसाले नहीं पड़ते हैं ज्यादा स्पाइसी नहीं होती है जब दाल 20 मिनट तक पक जाए तो हम अमूल का 100 ग्राम क्रीम हम उस में डालेंगे धीरे-धीरे करके डालना है और लगातार हिलाते जाना है
- 6
नोट =1)दाल में हम कश्मीरी मिर्च और मक्खन को जब पकाते हैं वह इसलिए क्योंकि उसका कलर काफी अच्छा आएगा 2) यह दाल बहुत ही घुटने वाली दाल बनती है जितनी देर पकायेंगे यह दाल उतनी ही अच्छी होगी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (14)