दाल और पालक वड़ा (Dal aur palak vada recipe in Hindi)

दाल और पालक वड़ा (Dal aur palak vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चना दाल और उड़द दाल को 4-5 घंटो के लिए भिगो दें।
- 2
भिगी हुई दालों में से 2 चम्मच दाल अलग निकाल कर रख दें।
- 3
अब भिगी हुई दाल में अदरक लहसुन डालकर (बिना पानी के) अच्छी तरह मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- 4
पीसी हुई दाल को एक बड़े बरतन में निकाल लें । अब इस में अलग कर के रखी हुई साबुत दाल मिला दें। कटी हुई पालक, हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च मिला दें। अब स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 4 चम्मच चावल का आटा /बेसन और 1 कटोरी कटा प्याज़ मिला दें। अच्छा सा मिश्रण तैयार कर ले।
- 5
अब कड़ाही में तेल गरम रख दें।एक कटोरी में पानी लेकर दोनों हाथ कि हथेलियों में पानी लगाकर एक बड़े से लड्डू का मिश्रण लेकर दोनों हथेलियों से चपटा कर के गरम तेल में डालकर अच्छी तरह क्रिस्पी होने तक उलट-पलट कर फ्राइ करें।
- 6
इसे गरमा गर्म टोमाटोसॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)